गड़वार पुलिस का शिकंजा, गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में पांच गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ कलां में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवनाथ राजभर, नितेश कुमार राजभर, कृष्णा कुमार, सरस्वती देवी और चंदा देवी के रूप में हुई है। सभी रतसड़ कलां वार्ड नंबर चार के निवासी हैं।
थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 316/2026 में मारपीट, धमकी समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोपहर 2:45 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया।


