बलिया के गैंगस्टर पर एसटीएफ का शिकंजा, सूरत में छिपा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
बलिया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ लखनऊ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने बलिया के नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल पुत्र सत्येन्द्र प्रसाद, निवासी रुद्रवार, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया के रूप में हुई है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 12 नवंबर को सूरत के पंडेसरा क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसाइटी-02 में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
अभियुक्त थाना नगरा में दर्ज मुकदमा संख्या 193/2026 की धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सूरत में मेडिकल परीक्षण कराया गया और स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे बलिया लाया गया। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





