छठ पर्व को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
बलिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान डीएम और एसपी बिचला घाट, टाउन हॉल सहित शहर के प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचे। अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पर्व के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन की प्राथमिकता छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना रही। अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





