सिकन्दरपुर में दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा
बलिया। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति को सिकन्दरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को राधिका मैरेज हाल के समीप घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 को दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में शिवम चौरसिया पुत्र मालिक चन्द्र चौरसिया निवासी ईसार पीथा पट्टी, थाना सिकन्दरपुर वांछित चल रहा था। मामले में मृतका का पति आरोपी है।
17 नवंबर को उपनिरीक्षक रामसकल यादव पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:55 बजे उसे राधिका मैरेज हाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।



