हत्या के प्रयास का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
बलिया: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पकड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पकड़ी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू चौहान (27 वर्ष) पुत्र फतेबहादुर चौहान, निवासी धड़सरा, थाना पकड़ी को मुखबिर की सूचना पर एकभीटिया चौराहा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी थाना पकड़ी में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित था। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।


