Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
  • अमरेश हत्याकांड का आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
  • 31 टैबलेट और 24 स्मार्टफोन का वितरण अटका, डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • माता-पिता का साया उठा तो 19 वर्षीय खुशबू ने संभाला परिवार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Recent Posts

  • खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
    by Ballia Xpress
    September 16, 2026

Close

Search

ballia

ईंट से कूचकर बुजुर्ग की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

By Ballia Xpress
July 24, 2026 2 Min Read
Post Views: 33

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में ईंट से कूचकर की गई बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट और वारदात के समय पहने गए खून से लथपथ कपड़े बरामद किए हैं। ब्लाइंड मर्डर का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त पुलिस टीम को ₹25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की रात सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में व्यास वर्मा (लगभग 61 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सहतवार पुलिस और स्वाट टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा तकनीकी जांच के आधार पर पड़ताल शुरू की।

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद मुख्य वजह था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता और नाना के साथ हुए पुराने विवाद को लेकर मृतक से रंजिश रखता था, जबकि दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा का मृतक के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि वारदात वाली रात दोनों आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर योजनाबद्ध तरीके से सो रहे व्यास वर्मा पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।

संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले शिवम वर्मा को त्रिकालपुर-अतरडरिया तिराहे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट, टी-शर्ट, हाफ पैंट और बनियान बरामद की गई। इसके बाद दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा को उदहा-त्रिकालपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर का तेजी से खुलासा करने पर एसपी ओमवीर सिंह ने सहतवार पुलिस और स्वाट टीम की सराहना करते हुए ₹25 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

बलिया में बाढ़ से पहले हाई अलर्ट, 106 गांवों के लिए डीएम का ‘वार रूम’ प्लान लागू

Next

गैर-जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
  • अमरेश हत्याकांड का आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
  • 31 टैबलेट और 24 स्मार्टफोन का वितरण अटका, डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • माता-पिता का साया उठा तो 19 वर्षीय खुशबू ने संभाला परिवार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Recent Posts

  • खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
    by Ballia Xpress
    September 16, 2026
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    September 10, 2025

Search...

Recent Posts

  • खोरीपाकड़ में दो गाय चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो गाय बरामद
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
  • अमरेश हत्याकांड का आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
  • 31 टैबलेट और 24 स्मार्टफोन का वितरण अटका, डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • माता-पिता का साया उठा तो 19 वर्षीय खुशबू ने संभाला परिवार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Archives

  • September 2026 (45)
  • August 2026 (58)
  • July 2026 (77)
  • June 2026 (46)
  • May 2026 (4)
  • April 2026 (2)
  • March 2026 (4)
  • February 2026 (7)
  • September 2025 (2)
  • August 2025 (2)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by