Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण
  • *पत्रकार हितों की सुरक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, कई अहम निर्णय*
  • फरियादियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, सरायलखंसी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
  • बलिया में दो पंचायत सचिव सस्पेंड, वीडियो ने खोली पोल
  • 8 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

Recent Posts

  • नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण
    by Ballia Xpress
    July 17, 2026

    July 16, 2026
  • बलिया में दो पंचायत सचिव सस्पेंड, वीडियो ने खोली पोल
    by Ballia Xpress
    July 16, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

jci

*पत्रकार हितों की सुरक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, कई अहम निर्णय*

By Ballia Xpress
July 17, 2026 2 Min Read
Post Views: 3

गोरखपुर । जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक में देशभर के पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार और पत्रकार उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्हें संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि प्रिंट, डिजिटल, सोशल मीडिया तथा स्वतंत्र पत्रकारों सहित सभी वर्गों के मीडिया कर्मियों को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।

बैठक के दौरान बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुणाल भगत और पटना अध्यक्ष अकबर इमाम ने जानकारी दी कि पटना में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रदेश कार्यालय शुरू कर दिया गया है। इससे प्रदेश के पत्रकारों को संगठनात्मक गतिविधियों और सहायता का लाभ मिलेगा।

गोरखपुर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि देश में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया एकमात्र पत्रकारों का ऐसा संगठन है जो पत्रकार हितों के लिए निस्वार्थ आवाज बुलंद करता है। चाहे पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग हो या स्वास्थ्य बीमा हम हर पत्रकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बैठक में अजय त्रिपाठी, बी. त्रिपाठी, पिंटू, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, संतोष तिवारी, गोरखपुर जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजू नारायण, बलदेव चौधरी, मोहम्मद कादिर, आदित्य भारद्वाज, श्याम सुंदर, मृगांक शेखर समेत 50 से अधिक पत्रकारों ने विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के समक्ष आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

फरियादियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, सरायलखंसी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Next

नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण
  • *पत्रकार हितों की सुरक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, कई अहम निर्णय*
  • फरियादियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, सरायलखंसी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
  • बलिया में दो पंचायत सचिव सस्पेंड, वीडियो ने खोली पोल
  • 8 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

Recent Posts

  • नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण
    by Ballia Xpress
    July 17, 2026
  • jci
    जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता पर मंथन
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • co farewell
    स्थानांतरित सीओ अधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा योगदान
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026

Search...

Recent Posts

  • नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1250 मरीजों का हुआ परीक्षण
  • *पत्रकार हितों की सुरक्षा पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक, कई अहम निर्णय*
  • फरियादियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, सरायलखंसी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
  • बलिया में दो पंचायत सचिव सस्पेंड, वीडियो ने खोली पोल
  • 8 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

Archives

  • July 2026 (38)
  • June 2026 (45)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
►
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
►
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
►
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
►
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
►
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by