पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने चांददियर चौक के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। कार्रवाई के दौरान उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान हरिनाथ यादव (21) पुत्र वीरन यादव, निवासी चांददियर, थाना बैरिया, जनपद बलिया के रूप में हुई है। गुरुवार को उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया और उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ चांददियर चौक के पास अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की।
इस दौरान चांददियर गांव की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को रोककर चालक की तलाशी ली गई। तलाशी में अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UP60BM0542, हीरो ग्लैमर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। बरामदगी के संबंध में बैरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 328/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



