यूपीटीईटी-2026: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के दौरान जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष डॉ. छबिलाल, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. शशि भूषण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा विभिन्न इंटर कॉलेजों से आए बाह्य कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे। सभी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
कुलपति के निरीक्षण से परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और सतर्कता का माहौल देखने को मिला तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।



