पुलिस ने अदालत के वारंट पर आरोपी को किया गिरफ्तार
बलिया। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश, बलिया की अदालत से जारी वारंट के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी रामजी यादव पुत्र स्व. जतुन यादव निवासी ग्राम तपनी ठीका, थाना सुखपुरा के विरुद्ध वर्ष 2016 के एक मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं (पूर्व आईपीसी की धारा 304, 325, 147, 452, 323, 504, 506 व 427) के तहत वारंट जारी था। शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



