कोर्ट के आदेश पर वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की दबिश में आया गिरफ्त में आरोपी
बलिया। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ बहादुरपुर में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान विवेक शर्मा पुत्र शोखा शर्मा उर्फ नंद जी, निवासी बहादुरपुर, थाना कोतवाली को बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय, बलिया द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को वारंट की जानकारी देने के बाद रात करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।



