भूमिगत हुआ आरोपी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट के NBW पर हुई कार्रवाई
बलिया। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) पर फरार चल रहे एक आरोपी को हल्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा क़े पर्यवेक्षण में थाना हल्दी पुलिस ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता और उनकी टीम ने नीरूपुर ढाले के पास से मिथिलेश कुमार पाण्डेय (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, थाना हल्दी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2024 में धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट, बलिया की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।



