गैर-जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
बलिया। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में मनियर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपदभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निर्देशन में मनियर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी खुशी लाल चौरसिया पुत्र मानिकचंद चौरसिया, निवासी बड़ागांव, थाना मनियर को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया की अदालत से वाद संख्या 1782/2021 में गैर-जमानती वारंट जारी था। उपनिरीक्षक इस्माईल शेख, कांस्टेबल जगदीश पटेल एवं आरक्षी हरेराम की टीम ने सुबह करीब 10:30 बजे उसे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।



