अपहरण के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
बलिया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह दलछपरा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू कुमार रवि (23 वर्ष) पुत्र उमाशंकर राम, निवासी श्रीनगर थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना रेवती में दर्ज मुकदमा संख्या 193/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दलछपरा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।



