25 मुकदमों की 4912 लीटर शराब पर चला विनष्टीकरण अभियान, मनियर थाने में हुई कार्रवाई
बलिया। मनियर थाने के मालखाने में लंबे समय से जमा अवैध शराब का आखिरकार निस्तारण कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 25 मुकदमों से संबंधित करीब 4912 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित समिति की मौजूदगी में गुरुवार को विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि निस्तारण की कार्रवाई पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह, क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी तथा मनियर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
थाने में जमा अवैध शराब के निस्तारण को लेकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई पूरी की।



