नरही पुलिस के हत्थे चढ़े झपटमारी के दो आरोपी, लूट का सामान बरामद
बलिया। झपटमारी की घटना के बाद तलाश में जुटी नरही पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सफेद धातु की चेन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
अजोरपुर निवासी प्रिंस कुमार सोनी की तहरीर पर 24 नवंबर को दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर शाहपुर बभनौली मोड़ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा यादव निवासी अंजोरपुर तथा अखिलेश यादव निवासी कैथवली, थाना नरही के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान के साथ दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मदेव चौहान, कांस्टेबल सचिन गिरी, पवन मौर्य और अनुराग यादव शामिल रहे।

