तीन वारंटियों पर सुखपुरा पुलिस का शिकंजा, घरों से गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बलिया। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामील को लेकर सुखपुरा पुलिस ने अभियान चलाते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मिढ्ढा निवासी अरविन्द कुमार उर्फ बड़क चौहान, शिवपुर निवासी सुरेश मल्लाह और पटखौली निवासी लालजी यादव शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को करीब 10:35 बजे वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। सुखपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और लंबित मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।



