माल्देपुर में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि प्रकाश राय पुत्र स्व. प्रहलाद राय, निवासी माल्देपुर, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को माल्देपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 212/26, धारा 85, 80(2) बीएनएस तथा धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इसी क्रम में 24 नवंबर को उपनिरीक्षक गणेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खोरीपाकड़ स्टैंड से सागरपाली जाने वाले मार्ग पर शशि प्रकाश राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।



