कोर्ट के वारंट पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम ने 25 नवंबर को आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार वर्मा (35), पुत्र अजय कुमार वर्मा, निवासी राजपूत नेवरी, गौशाला रोड, थाना कोतवाली बलिया के रूप में हुई है। आरोपी सीजेएम न्यायालय बलिया में विचाराधीन मुकदमे से संबंधित गैर-जमानती वारंट पर वांछित था।
उपनिरीक्षक सूरज कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव और कांस्टेबल शैलेष कुमार की टीम ने आरोपी को सुबह 11:30 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

