रसड़ा में यूकेश सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत, लखनेश्वर धाम से मां काली मंदिर तक टेका मत्था
बलिया । स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान यूकेश सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रसिद्ध श्री लखनेश्वर धाम में बाबा लखनेश्वर जी महाराज के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद रसड़ा की जन-आस्था के प्रतीक नाथ जी बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। वहीं मीरनगंज स्थित मां काली मंदिर में आदिशक्ति मां काली की आराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
यूकेश सिंह के इस दौरे के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोगों का उत्साह और अपनापन भी देखने को मिला। जगह-जगह हुए स्वागत ने कार्यक्रम को खास बना दिया।



