न्यायालय के वारंट पर सुखपुरा पुलिस की दबिश, घर से पकड़ा गया वारंटी
बलिया। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सुखपुरा पुलिस ने गुरुवार सुबह वारंट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने ग्राम कुम्हिया में दबिश देकर मनीष राजभर (29) पुत्र यमराज राजभर को उसके घर से पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना कोतवाली बलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 317/2022 से संबंधित था। सीजेएम न्यायालय बलिया द्वारा जारी वारंट के आधार पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तारी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।

