गैर जमानती वारंट पर फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को हल्दी हासनगर नई बस्ती निवासी राम अवतार (32) पुत्र राजकुमार साहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, राम अवतार के खिलाफ न्यायालय जेएम एफटीसी प्रथम बलिया से मुकदमा संख्या 1320/2019 में धारा 279, 337 व 338 भादवि के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद ने पुलिस टीम के साथ 10 नवंबर को सुबह 11:40 बजे उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
