गड़वार पुलिस ने चार महिला चोरों को किया गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र बरामद
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलसूत्र चोरी होने के संबंध में थाना गड़वार में दो अलग-अलग मुकदमे मु0अ0सं0 303/2026 और 304/2026 दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में 8 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जंगली बाबा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। जहां सुबह करीब 7:52 बजे पुलिस ने चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीमा उर्फ प्रियंका, राजमति उर्फ संजू, पुष्पा देवी उर्फ पूजा और पिंकी देवी के रूप में हुई है। चारों मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर की निवासी बताई गई हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो मंगलसूत्र बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।


