बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल, द अम्मा फाउंडेशन ने बांटे पटाखे
बलिया । दीपावली का पर्व खुशियों और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इसी संदेश को सार्थक करते हुए द अम्मा फाउंडेशन ने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के सोनापाली ग्रामसभा में बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
फाउंडेशन की ओर से प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को छोटे-छोटे पटाखे वितरित किए गए। पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पहल के माध्यम से संगठन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि त्योहार की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब समाज के हर बच्चे तक उसका आनंद पहुंचे।
कार्यक्रम में सोनापाली ग्रामसभा के फाउंडेशन सदस्य विवेक सिंह, अधिवक्ता राहुल गोंड, उमा जी तथा विशेष अतिथि के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैनेजर राकेश यादव के साथ मुकेश, मनोज और अमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए दीपावली को प्रेम, सौहार्द और सेवा भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।


