मासूम से दुष्कर्म के मामले में नगरा पुलिस की कार्रवाई, बाल अपचारी को लिया संरक्षण में
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में नगरा पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार को मुखबिर की सूचना पर की।
मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका तीन वर्षीय पुत्र बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 216/26 के तहत बीएनएस की धारा 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए 9 नवंबर को सुबह 11:35 बजे संबंधित बाल अपचारी को उसके घर से परिजनों की मौजूदगी में नियमानुसार संरक्षण में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया।
