Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • दशहरा मेले में चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, दो गिरफ्तार
  • मानव सेवा के संकल्प को मिली नई पहचान, शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से ‘द अम्माँ फाउंडेशन’ का शुभारंभ
  • युवती के लापता होने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, नगरा पुलिस की कार्रवाई
  • पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
  • बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में बक्सर का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

  • दशहरा मेले में चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, दो गिरफ्तार
    by Ballia Xpress
    October 30, 2026
  • मानव सेवा के संकल्प को मिली नई पहचान, शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से ‘द अम्माँ फाउंडेशन’ का शुभारंभ
    by Ballia Xpress
    October 29, 2026

Close

Search

jci

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आईकार्ड बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, संगठन ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

By Ballia Xpress
June 23, 2026 2 Min Read
Post Views: 75

पत्रकारिता की साख पर हमला बर्दाश्त नहीं, दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचायेंगे

लखनऊ। देशभर में पत्रकारों के अधिकारों और पत्रकारिता की गरिमा के लिए कार्यरत जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी आईकार्ड बनाने और प्रसारित करने वाले कथित गिरोह का मामला सामने आया है। संगठन ने इसे पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सीधा हमला बताते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है। मामले के उजागर होते ही संगठन ने तकनीकी और कानूनी स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की तैयारी में जुट गया है।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पश्चिम बंगाल के एक पत्रकार साथी ने जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के आधिकारिक व्हाट्सएप समूह से जुड़ने का अनुरोध किया। सत्यापन के दौरान उनके पास मौजूद संगठन का आईकार्ड संदिग्ध पाया गया। आगे की जांच में पता चला कि वह आईकार्ड संगठन द्वारा जारी ही नहीं किया गया था। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने झारखंड से जुड़े एक मोबाइल नंबर और एक ई-मेल आईडी की जानकारी उपलब्ध कराई, जिसके माध्यम से कथित तौर पर यह फर्जी आईकार्ड भेजा गया था।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि संगठन के आईकार्ड पर अशोक की लाॅट का इस्तेमाल किया गया जो कि इम्वलम एक्ट का गलत इस्तेमाल दर्शाता है और गंभीर प्रकरण है।इससे प्रतीत होता है कि कुछ लोग संगठित तरीके से जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसे केवल फर्जी आईकार्ड का मामला न मानते हुए संगठन व्यापक स्तर पर इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। संगठन की आईटी टीम डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र कर तकनीकी विश्लेषण में जुटी हुई है, ताकि पूरे नेटवर्क की पहचान की जा सके।

“पत्रकारिता की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा” — डॉ. अनुराग सक्सेना

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ( रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन के नाम और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। डॉ. सक्सेना ने बताया कि संगठन के विधिक सलाहकारों, जिनमें विभिन्न उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं, से लगातार परामर्श लिया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित एजेंसियों और साइबर सेल के समक्ष मामला रखा जाएगा ताकि दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जा सके।

संगठन ने देशभर के पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सामने आया संबंधित आईकार्ड पूरी तरह फर्जी है और उसका संगठन से कोई संबंध नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि पत्रकारिता की पवित्रता और विश्वसनीयता की रक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए एक मजबूत नजीर साबित होगी।

Tags:

jci
Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

लखनऊ अग्निकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, CM की सख्ती के बाद चार अधिकारी सस्पेंड, LDA ने बैठाई जांच

Next

एनएच-727 और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और सड़क परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • दशहरा मेले में चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, दो गिरफ्तार
  • मानव सेवा के संकल्प को मिली नई पहचान, शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से ‘द अम्माँ फाउंडेशन’ का शुभारंभ
  • युवती के लापता होने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, नगरा पुलिस की कार्रवाई
  • पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
  • बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में बक्सर का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

  • दशहरा मेले में चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, दो गिरफ्तार
    by Ballia Xpress
    October 30, 2026
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    September 10, 2025

Search...

Recent Posts

  • दशहरा मेले में चोरी हुए ई-रिक्शा का खुलासा, दो गिरफ्तार
  • मानव सेवा के संकल्प को मिली नई पहचान, शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से ‘द अम्माँ फाउंडेशन’ का शुभारंभ
  • युवती के लापता होने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, नगरा पुलिस की कार्रवाई
  • पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
  • बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में बक्सर का आरोपी गिरफ्तार

Archives

  • October 2026 (59)
  • September 2026 (67)
  • August 2026 (58)
  • July 2026 (77)
  • June 2026 (46)
  • May 2026 (4)
  • April 2026 (2)
  • March 2026 (4)
  • February 2026 (7)
  • September 2025 (2)
  • August 2025 (2)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by