Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
  • विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए डीएम, बोले—वैज्ञानिक सोच से बनेगी बलिया की नई पहचान
  • महिलाओं पर अश्लील कमेंटबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
  • बलिया के गुदरी बाजार में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 656 किलो से अधिक पटाखे बरामद
  • फरियादियों को मिलेगी पर्ची, शिकायतों की होगी निगरानी, एसपी डॉ. ईरज राजा ने लागू की नई जनसुनवाई व्यवस्था, बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने की पहल

Recent Posts

  • पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
    by Ballia Xpress
    October 16, 2026
  • विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए डीएम, बोले—वैज्ञानिक सोच से बनेगी बलिया की नई पहचान
    by Ballia Xpress
    October 15, 2026

    October 14, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

ballia

रसड़ा बार एसोसिएशन में नई टीम ने संभाली कमान, एकजुटता का लिया संकल्प शपथग्रहण समारोह में बार-बेंच के बेहतर समन्वय पर जोर, जयनारायण पांडेय बोले—संगठन की मजबूती जरूरी

By Ballia Xpress
August 27, 2026 2 Min Read
Post Views: 48

बलिया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट रसड़ा की नई कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण कर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। शपथग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं की एकजुटता, बार की मजबूती और न्यायिक व्यवस्था में बेहतर समन्वय को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष जयनारायण पांडेय ने कहा कि मजबूत बार के बिना प्रभावी बार-बेंच समन्वय संभव नहीं है। अधिवक्ताओं को छोटे-मोटे मतभेदों को पीछे छोड़कर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होना होगा।

सिविल जज जूनियर डिवीजन रसड़ा अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों के बढ़ने से मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पत्रावलियों की अधिकता न्यायिक कार्यों के सामने चुनौती बन रही है। उन्होंने अनावश्यक विवादों को कम करने की जरूरत बताई।

न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रसड़ा आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि न्याय की प्रक्रिया में सभी पक्षों को सुनना आवश्यक है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय प्राकृतिक न्याय की भावना के अनुरूप नहीं हो सकता।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, महासचिव बृजबिहारी सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, दस वर्ष से अधिक की अधिवक्ता श्रेणी में उपाध्यक्ष संजीव कुमार बाबा, दस वर्ष से कम की श्रेणी में उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन बलवंत चौहान, कोषाध्यक्ष विष्णु तिवारी और संयुक्त सचिव पुस्तकालय शुभम सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।

इस अवसर पर भासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

समारोह में विनोद सिंह, अशोक सिंह, दीपक दूबे, अजीत चौहान, अखिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रेम सागर सिंह, वशिष्ठ नारायण सोनी तथा नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

बलिया में BIS का बड़ा छापा, बिना हॉलमार्क का 156 ग्राम सोना जब्त दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस हॉलमार्किंग गतिविधि का भी खुलासा

Next

दो साल से बच्चों की थाली खाली, कागजों में चलता रहा मिड-डे मील! डीएम की जांच में 14 लाख का खेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
  • विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए डीएम, बोले—वैज्ञानिक सोच से बनेगी बलिया की नई पहचान
  • महिलाओं पर अश्लील कमेंटबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
  • बलिया के गुदरी बाजार में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 656 किलो से अधिक पटाखे बरामद
  • फरियादियों को मिलेगी पर्ची, शिकायतों की होगी निगरानी, एसपी डॉ. ईरज राजा ने लागू की नई जनसुनवाई व्यवस्था, बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने की पहल

Recent Posts

  • पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
    by Ballia Xpress
    October 16, 2026
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    August 25, 2025
  • Example Post for WordPress

    by Ballia Xpress
    September 10, 2025

Search...

Recent Posts

  • पुलिस लाइन में एसपी ने परखी जवानों की तैयारियां, डायल 112 के उपकरणों का लिया जायजा
  • विज्ञान मेले में बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए डीएम, बोले—वैज्ञानिक सोच से बनेगी बलिया की नई पहचान
  • महिलाओं पर अश्लील कमेंटबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
  • बलिया के गुदरी बाजार में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 656 किलो से अधिक पटाखे बरामद
  • फरियादियों को मिलेगी पर्ची, शिकायतों की होगी निगरानी, एसपी डॉ. ईरज राजा ने लागू की नई जनसुनवाई व्यवस्था, बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगाने की पहल

Archives

  • October 2026 (32)
  • September 2026 (67)
  • August 2026 (58)
  • July 2026 (77)
  • June 2026 (46)
  • May 2026 (4)
  • April 2026 (2)
  • March 2026 (4)
  • February 2026 (7)
  • September 2025 (2)
  • August 2025 (2)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by