रसड़ा को मिला नया कोतवाल, अब थाने में ‘दलाल तंत्र’ पर कार्रवाई की उम्मीद!
बलिया। रसड़ा कोतवाली की कमान नवनियुक्त कोतवाल सुशील कुमार यादव ने संभाल ली है। नई तैनाती के साथ रसड़ा की जनता की निगाहें अब पुलिस की कार्यशैली पर टिकी हैं।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध पर लगाम लगाने और फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान कराने के साथ एक बड़ी चुनौती थाने में सक्रिय कथित दलालों और बिचौलियों पर शिकंजा कसने की भी है। आम जनता को उम्मीद है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले व्यक्ति की सुनवाई सीधे पुलिस अधिकारियों तक हो और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की गुंजाइश न रहे।

