गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में मुकदमा अपराध संख्या 187/2026 धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत आनन्द साहनी पुत्र राजमन साहनी, निवासी चांदपुर-55, थाना बांसडीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में सोमवार को थाना बांसडीह के निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आनन्द कुमार साहनी पुत्र राजमन साहनी, उम्र करीब 30 वर्ष को डुहीमुसी चट्टी के पास से सुबह करीब 11:45 बजे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बांसडीह पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में की

