रसड़ा बार में निर्विरोध बनी नई कार्यकारिणी, राधेश्याम चौबे अध्यक्ष संजीव कुमार बाबा उपाध्यक्ष, वृज बिहारी सिंह महासचिव निर्वाचित
बलिया । अधिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ न्यायालय रसड़ा की चुनावी प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महामंत्री पद के प्रत्याशी दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद वृज बिहारी सिंह को निर्विरोध महासचिव घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में राधेश्याम चौबे अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार बाबा उपाध्यक्ष, वृज बिहारी सिंह महासचिव, विष्णु तिवारी कोषाध्यक्ष तथा बलवंत चौहान संयुक्त सचिव प्रशासन चुने गए।
निर्विरोध निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की एकजुटता और बार की गरिमा को मजबूत करने का संकल्प लिया।



