दुष्कर्म मामले में सहयोग और साजिश के आरोप में महिला गिरफ्तार, बांसडीह पुलिस ने भेजा न्यायालय
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को कथित रूप से गलत तरीके से रोकने, प्रताड़ित करने तथा घटना में सहयोग और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मुकदमा संख्या 132/25 से संबंधित वांछित अभियुक्ता कलावती देवी पत्नी रमेश, निवासी ग्राम देवडीह, थाना बांसडीह, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष को उसके गांव से करीब 13:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक महिला के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेज दिया।


