बिहार बॉर्डर पर मनियर पुलिस का छापा, 3 हजार लीटर लहन नष्ट कर अवैध शराब पर कसा शिकंजा
बलिया। अवैध शराब के खिलाफ मनियर पुलिस ने बिहार सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दियारा टुकड़ा नंबर-02 के पास छापेमारी कर करीब 3,000 लीटर अवैध लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि मौके से किसी शराब निर्माता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और निष्कर्षण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किए जाने की कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


