न्यायालय के NBW पर दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई, 50 वर्षीय वारंटी मोहन साहनी गिरफ्तार
बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 8 अगस्त को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन FTC प्रथम, बलिया द्वारा जारी NBW के आधार पर शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में दबिश दी। यहां से मोहन साहनी पुत्र स्व. रामचन्द्र साहनी, निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी, थाना दुबहड़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 2547/25, सरकार बनाम मोहन साहनी, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



