Skip to content
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
Ballia Xpress Ballia Xpress Ballia Xpress
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact

Recent Posts

  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता
  • एनएच-31 की गंदगी पर भड़के डीएम, कटहल नाला और बाढ़ शरणालय के कार्यों में तेजी के निर्देश
  • सहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर
  • हत्या के मामले में फरार महिला को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
  • विद्युत चोरी के मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Recent Posts

  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता
    by Ballia Xpress
    July 11, 2026

    July 10, 2026
  • Home
  • Pages
    • About us
    • Terms and conditions
  • Contact
Close

Search

ballia

एनएच-31 की गंदगी पर भड़के डीएम, कटहल नाला और बाढ़ शरणालय के कार्यों में तेजी के निर्देश

By Ballia Xpress
July 11, 2026 1 Min Read
Post Views: 1

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को शहर की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परमानंदापुर स्थित कटहल नाला, मेडिकल बाईपास, माल्देपुर तथा महावीर घाट स्थित निर्माणाधीन बाढ़ शरणालय का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कटहल नाला निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मेडिकल बाईपास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की मार्किंग जल्द पूरी कराने, सड़क चौड़ीकरण का चिन्हांकन करने, अतिक्रमण हटाने तथा नाली निर्माण और मिट्टी कटान का कार्य तत्काल शुरू कराने के आदेश दिए।

माल्देपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बीच उगी घास और सड़क किनारे फैली झाड़ियों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल साफ-सफाई अभियान चलाकर राजमार्ग को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

महावीर घाट स्थित निर्माणाधीन बाढ़ शरणालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने भवन की ऊंचाई, सरिया की गुणवत्ता और अन्य तकनीकी मानकों की जानकारी ली। उन्होंने बाउंड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा आवश्यक स्थानों पर पिलर लगाकर निर्माण कार्य को मजबूत और मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अभिनेंद्र सिंह, एडीएम अनिल कुमार, पीडब्ल्यूडी, आपदा विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Ballia Xpress

Follow Me
Other Articles
Previous

सहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर

Next

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता
  • एनएच-31 की गंदगी पर भड़के डीएम, कटहल नाला और बाढ़ शरणालय के कार्यों में तेजी के निर्देश
  • सहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर
  • हत्या के मामले में फरार महिला को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
  • विद्युत चोरी के मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Recent Posts

  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता
    by Ballia Xpress
    July 11, 2026
  • jci
    जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता पर मंथन
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • co farewell
    स्थानांतरित सीओ अधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा योगदान
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026
  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    by Ballia Xpress
    June 16, 2026

Search...

Recent Posts

  • शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 20 दिन बाद सकुशल मिली पीड़िता
  • एनएच-31 की गंदगी पर भड़के डीएम, कटहल नाला और बाढ़ शरणालय के कार्यों में तेजी के निर्देश
  • सहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर
  • हत्या के मामले में फरार महिला को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
  • विद्युत चोरी के मामले में फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Archives

  • July 2026 (24)
  • June 2026 (45)

Links

  • About us
  • Contact
  • Terms and conditions
Copyright 2026 — Ballia Xpress. All rights reserved.

Powered by
►
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
►
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
►
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
►
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
►
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by