हत्या के मामले में फरार महिला को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
बलिया। जनपद बलिया की गड़वार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना गड़वार में दर्ज मु0अ0सं. 172/2026 में धारा 105 बीएनएस के तहत वांछित चांदमुनी देवी (46 वर्ष), पत्नी छोटेलाल राम, निवासी बहादुरपुर कारी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मेउली रोड स्थित बीका भगत पोखरे के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा एवं थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद महिला अभियुक्ता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।



