कोर्ट के वारंट से नहीं बच सका आरोपी, पुलिस ने घर से उठाकर भेजा सलाखों के पीछे
बलिया। न्यायालय के आदेश की तामील करते हुए नगरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित वारंटी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी।
पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर के बाहर से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में धारा 406, 420 आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई।



