
गैर-जमानती वारंट के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, न्यायालय जेएम द्वितीय बलिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ बेल्थरा रोड क्षेत्र के संजय नगर वार्ड संख्या-08 निवासी रामदुलार पुत्र दुखंती राजभर के घर दबिश दी। इस दौरान अभियुक्त अपने घर पर मिला, जिसे वारंट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323 एवं 506 आईपीसी से संबंधित मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।






