न्यायालय के आदेश पर मनियर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
देवरार गांव में पुलिस ने दी दबिश, गैर जमानती वारंट के अनुपालन में हुई गिरफ्तारी
बलिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बाद मनियर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के देवरार गांव में दबिश देकर दोनों को उनके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी प्रथम बलिया न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माईल शेख पुलिस टीम के साथ गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान देवरार निवासी ओमप्रकाश पासवान (26) पुत्र दशरथ पासवान और आलोक कुमार (18) पुत्र धनजी उर्फ धनंजय को सुबह करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।