अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बिहार का युवक गिरफ्तार
बलिया। अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को सुखपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर से आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की।
पुलिस के अनुसार, थाना सुखपुरा में 8 अक्टूबर 2026 को मुकदमा संख्या 238/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 5 नवंबर को उपनिरीक्षक रामलखन सोनकर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गणेश जायसवाल उर्फ पण्डोल उर्फ गोलू (19 वर्ष), पुत्र अखिलेश जायसवाल, निवासी डरैला, थाना गुठनी, जनपद सिवान (बिहार) को सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया।

