अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। नरही थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बैरिया मोड़ से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक राममनोहर पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना नरही में दर्ज मुकदमा संख्या 164/26 से संबंधित बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 87, 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

