जयपुरिया स्कूल रसड़ा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को किया नमन
बलिया। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रसड़ा कोतवाल सुशील कुमार, चौकी प्रभारी शिव कुमार दुबे एवं प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानाचार्य ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, साहस और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।



