कुशहर में लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि भैंस बांधने के लिए बनाई गई झोपड़ी में तोड़फोड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में कई लोग घायल हुए थे। मामले की जांच के दौरान सहतवार पुलिस ने शनिवार को जीन बाबा मंदिर परिसर के पास से राजेश वर्मा, मुन्ना वर्मा और अरविन्द वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।



