प्रतापगढ़ में बलिया के MBBS छात्र की मौत से सनसनी, हॉस्टल के नीचे मिला शव
रसड़ा के मझौवा गांव का निवासी था मिथिलेश कुमार, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़/बलिया। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बलिया के एक मेडिकल छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसड़ा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह MBBS के वर्ष 2024 बैच का छात्र था।
बताया जा रहा है कि पूरे केशव राय स्थित हॉस्टल के नीचे छात्र का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।
आखिर किन परिस्थितियों में हुई छात्र की मौत? यह सवाल अब जांच का विषय है। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
बलिया के छात्र की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
