दोकटी पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
कृष्णानगर बंधे के पास से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायालय
बलिया। जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई के तहत दोकटी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को उपनिरीक्षक राम अवध यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णानगर बंधे के पास घेराबंदी कर धीरज कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी धतुरी टोला, थाना दोकटी, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और जींस की दाहिनी जेब से .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस मामले में थाना दोकटी पर मुकदमा अपराध संख्या 139/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम अवध यादव, कांस्टेबल आयुष दीक्षित और कांस्टेबल सम्राट सिंह सोलंकी शामिल रहे।

