जुए के अड्डे पर नगरा पुलिस का छापा, नौ गिरफ्तार; 2.19 लाख रुपये जब्त
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम मलप (मंगवा) स्थित मुर्गी फार्म के पास कथित तौर पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी। मौके से पुलिस ने 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव को मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुए के फड़ से 1 लाख 63 हजार 500 रुपये तथा आरोपियों के पास से 55 हजार 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने ताश की तीन गड्डियां भी कब्जे में लीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 18 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:05 बजे हिरासत में लिया गया। मामले में थाना नगरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

