आगामी त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बलिया। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों के साथ त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, सभी क्षेत्राधिकारी तथा थानों के प्रभारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।



