बेसमेंट से मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; एक नाबालिग अभिरक्षा में
गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने बेसमेंट से मोटर पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोटर पंप भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 25/26 अगस्त की रात शाहपुर क्षेत्र स्थित एक मकान के बेसमेंट से पानी का मोटर पंप चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान निखिल कुमार गौड और अमन को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।



