कुरेजी में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दम
बलिया । ब्लॉक क्षेत्र के कुरेजी गांव स्थित योगी बाबा रामगढ़ परिसर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दंगल प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ बढ़ती गई। पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों ने उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अभय कौशल ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दंगल हमारी ग्रामीण खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक मजबूती का विकास होता है।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, अतिथियों और सभी पहलवानों के प्रति आभार जताया।



