रॉड से जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलिया । पैसे के बकाये को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में भीमपुरा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर रॉड से हमला किया गया था, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा था।
मामले में 2 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू (29) पुत्र अंगद गिरी, निवासी गजियापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में भीमपुरा पुलिस टीम ने की।



