उमाशंकर सिंह की तेरही में पहुंचे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, दी श्रद्धांजलि
बलिया। रसड़ा विधानसभा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की तेरही में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
तेरही कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।